वर्तमान परिदृश्य में हाइड्रोपोनिक्स (Hydroponic) खेती दुनिया के कृषि उत्पादन में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। खेती योग्य जमीन की कमी, बढती आबादी, पानी की कमी, गुणवत्ता रहित पानी व भूमि तथा जलवायु परिवर्तन ऐसे प्रमुख कारण है जो किसानों को बागवानी के वैकल्पिक तरीको की ओर प्रोत्साहित कर रहे है। वर्तमान में जहां इंसानों के लिए भोज्य सामग्री को उत्पादित करने में समस्या उत्पन्न हो रही है वहां पशुओं के लिए हरे-चारे का प्रबन्धन करने के लिए हाइड्रोपोनिक्स तकनीक एक उचित माध्यम साबित हो रही है।
हाइड्रोपोनिक्स तकनीक के प्रमुख लाभ
- हाइड्रोपोनिक्स तकनीक में मिट्टी आधारित बागबानी की तुलना में 95ः कम पानी का उपयोग होता है।
- गैर कृषि योग्य भूमि वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है।
- प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ, अत्याधिक गर्मी या ठंड से होने वाली समस्याओं से मुक्त होता है।
- मृदा कीट और रोगों में काफी कमी आ जाती है।
- हाइड्रोपोनिक्स खेती को कम रखरखाव तथा कम मजदूरों की आवश्यकता होती है। क्योंकि इसमें पूरा तंत्र स्वचालित रहता है जो पी-एच, विद्युत चालकता, तापमान, पोषक तत्वों की सांद्रता तथा आर्द्रता को संतुलित रखता है।
वर्तमान में पशुपालकों को यह भ्रम रहता है कि हाइड्रोपोनिक्स से आने वाले चारे की गुणवत्ता, मिट्टी में उगने वाले चारे की गुणवत्ता से कम होती है। परन्तु ऐसा बिल्कुल नहीं है। हाइड्रोपोनिक्स प्रणाली में उगने वाले चारे को उन्हीं पोषक तत्वों की आपूर्ति की जाती है जो मिट्टी उगाये जाने वाले पौधों के लिए आवश्यक है तथा उनकी मात्रा को इस तकनीक में ज्यादा सही नियंत्रित होकर दिया जाता है। दोनों तरीकों के बीच बुनियादी फर्क पोषक तत्वों और पानी को चारे के लिए देने के लिए वितरित करने के तरीके में निहित हैं।
व्यावसायिक रूप से हाइड्रोपोनिक्स सिस्टम में अक्सर कृत्रिम प्रकाश का उपयोग किया जाता है, जिससे चारा उत्पादन की प्रारंभिक लागत बढ जाती है। परन्तु आधुनिक हाइड्रोपोनिक्स तकनीक में प्राकृतिक सूर्य की रोशनी द्वारा भी हरे चारे की खेती की जा सकती है। प्रत्येक दिन नियंत्रित पर्यावरणीय परिस्थिति में 15-320 से. तापमान में और 80.85ः आर्द्रता नमी में 240-480 किलो हरा चारा उपर्युक्त प्रकाश देकर उगाया जा सकता है। पारम्परिक चारा फसलो के लिए 80-90 लीटर प्रतिदिन पानी की तुलना में प्रतिदिन 2-3 लीटर पानी में 1 किलोग्राम हरा चारे का उत्पादन कर सकते है।
हाइड्रोपोनिक्स चारे की परम्परागत मिट्टी द्वारा उत्पादित चारे (जौ) में तुलना
पोषक | परम्परागत चारा | हाइड्रोपोनिक्स चारा |
| प्रोटीन प्रतिशत | 11.5 | 29.8 |
| रेशा प्रतिशत | 30 | 25.26 |
| उर्जा किलो कैलोरी | 2600 | 4400 |
| ऐश (राख) प्रतिशत | 11.4 | 5.5 |
No comments:
Post a Comment